अदालत परिसर से तेंदुए को पकड़कर शिवालिक जंगल में छोड़ा गया

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद जिला न्यायालय परिसर से पकड़े गए तेंदुए को वन विभाग के कर्मचारियों ने शिवालिक वन क्षेत्र की बड़कला रेंज में कुशलतापूर्वक छोड़ दिया है।

सहारनपुर की डीएफओ श्वेता सेन ने शुक्रवार को बताया कि सात साल का यह तेंदुआ पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उसे बिना किसी कालर के जंगल में छोड़ा गया।

उन्होने बताया कि गाजियाबाद के डीएफओ मनीष सिंह के नेतृत्व में वहां के वन विभाग की टीम तेंदुए को लेकर बृहस्पतिवार देर शाम सहारनपुर पहुंची थी। तेंदुए को सुरक्षित शिवालिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

गौरतलब है कि गाजियाबाद जिला न्यायालय परिसर में बुधवार अपराह्न चार बजे तेंदुए ने घुसकर आतंक मचा दिया था। तेंदुए के हमले में करीब 10 लोग घायल हो गए थे।

Related Articles

Back to top button