अनुसूचित जनजाति की छात्रा से अश्लील हरकत,कांग्रेस ने बनाया मुद्दा

लखीमपुर खीरी,  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में अनुसूचित जनजाति की छात्राओं से कथित अशोभनीय व्यवहार के मामले को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि लगभग दस दिन पूर्व चन्दन चौकी क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में 12 छात्राओं के साथ एक शिक्षक द्वारा कथित अश्लील हरकत किए जाने का मामला दर्ज किया गया था। परिजनों की तहरीर पर थाना चन्दन चौकी में मुकदमा पंजीकृत किया गया, आरोप है कि अब तक आरोपी शिक्षक के विरुद्ध ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को पीड़ित परिवारों से मिलने का कार्यक्रम बनाया था। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें चन्दन चौकी जाने से रोकते हुए सुबह उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दस दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी के खिलाफ सख्त कदम न उठाया जाना गंभीर सवाल खड़े करता है। इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा है।

Related Articles

Back to top button