अपनी तरह की पहली होगी, गंगा के नीचे बनने वाली सुरंग: केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो

कोलकाता, केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कोरिडोर परियोजना के तहत गंगा की तलहटी के नीचे बनायी गई सुरंग देश में अपनी तरह की पहली सुरंग है। सुप्रियो ने सुरंग के अंदर जाने के बाद कहा, यह देश में ऐसी पहली परियोजना है। भारत में पहले कभी नदी के नीचे सुरंग नहीं बनाई गई।

कांग्रेस ने संगठनात्मक चुनाव कराने की तिथि की घोषित, राहुल बन सकतें हैं अध्यक्ष

गंगा के नीचे बनाए जाने के कारण इसका भावनात्मक मूल्य भी है। उन्होंने सोमवार को हावड़ा मैदान और प्रस्तावित महाकरन मेट्रो स्टेशन के बीच इस सुरंग को बनाने वाली दक्षिण अफ्रीका की एजेंसी एफकॉन्स-ट्रांसटनलस्ट्रोय के अधिकारियों से बातचीत करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें निजी तौर पर कार्य का निरीक्षण करने के लिए कहा है।

अखिलेश पूरा करें अपना वादा, मुलायम सिंह को बनाएं सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष-शिवपाल यादव

 

सुप्रियो ने वहां से दो बर्तनों में मिट्टी भी जमा की जिसमें से एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की जाएगी और दूसरी को वह निशानी के तौर पर खुद के लिए रखेंगे।

Related Articles

Back to top button