अभिनव बिंद्रा का किरदार निभायेंगे हर्षवर्धन कपूर

harsh vardhanमुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता और अनिल कपूर के पुत्र हर्षवर्धन कपूर सिल्वर स्क्रीन पर निशानेबाज अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।हर्षवर्धन ने पिछले वर्ष प्रदर्शित फिल्म मिर्जिया से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी। चर्चा है कि हर्षवर्धन अपनी आने वाली फिल्म में अभिनव का किरदार निभा सकते हैं।

फिल्म में अभिनव के पिता का किरदार अनिल कपूर निभाएंगे। बताया जाता है कि अनिल को पटकथा पसंद आई है और अभिनव ने भी निर्माताओं को फिल्म को आगे बढ़ाने के लिए सहमति दे दी है। इस साल के मध्य में फिल्म की शूटिग शुरू करने से पहले हर्षवर्धन को काफी कड़े प्रशिक्षण से गुजरना होगा। कानन गिल इस फिल्म को बना रहे हैं।

जल्द ही निर्माता फिल्म और इसकी स्टारकास्ट की आधिकारिक घोषणा करेंगे। गौरतलब है कि अभिनव की अपने पिता ए एस बिंद्रा के साथ काफी अच्छी बॉन्डिग है। वह अपनी सभी बातें पिता से साझा करते हैं। अभिनव के पिता बिंद्रा पंजाब में व्यवसाय करते हैं और उन्होंने अभिनव के करियर में काफी सहयोग किया है। उम्मीद है कि अनिल-हर्षवर्धन जल्द ही सेट पर होंगे और आने वाले समय में दोनों एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

Related Articles

Back to top button