अभिनेता रजा मुराद ने अखिलेश यादव को बताया सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री

raza-muradलखनऊ,  बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। चूंकि वह युवा हैं और उन्होने काफी विकास कार्य किये हैं इसलिये जनता को उन्हे दोबारा मौका देना चाहिये।

अभिनेता रजा मुराद आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने उनके सरकारी आवास ५ केडी पहुंचे थे। उन्होने कहा कि युवाओं मे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके पुराने सम्बंध हैं। इसी नाते वह मुख्यमंत्री से मिलने आये थे।

रजा मुराद का जन्म 23 नवम्बर 1950 को उत्तर प्रदेश के रामपुर में हुआ था | उन्होंने 1965 में पहली बार फिल्मी दुनिया में कदम रखा | उसके बाद से ही वे कई फिल्मो में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके है और अब तक निभा रहे है |

Related Articles

Back to top button