अमित शाह ने सहारनपुर में किया यूपी के चुनाव का शंखनाद

amit-sahaसहारनपुर, उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सहारनपुर में चुनावी शंखनाद कर दिया। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि लोक सभा चुनाव में पश्चिमी उप्र ने जीत दिलाई अब यहीं से परिवर्तन यात्रा के जरिये दो तिहाई बहुमत का माहौल तैयार हो जाएगा। सहारनपुर में परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुये उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुये यह बातें कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की नींव डाली जा रही है वह भी पूर्ण बहुमत सरकार। सपा और बसपा ने उप्र का विकास रोका। भाजपा शासित राज्यों में किसानों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। उप्र में जंगलराज कायम है। शाह ने कहा की सबसे ज्यादा घोटाला हुआ। सपा सरकार में मथुरा कांड हुआ। दरोगा भर्ती, बुलंदशहर की घटना हुई, यहां के लोग पलायन कर रहे हैं। भाजपा सरकार बनने पर कोई घर नहीं छोडेगा।

अखिलेश कहते थे कि मुख्तार पार्टी में नहीं आयेगा लेकिन आज अतीक, अफजाल, सब भरे पडे हैं। इससे पूर्व मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। यहां सबसे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने पर लोगों को हरियाणा की तरह ही भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी। भाजपा की परिवर्तन रैली में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पिछले करीब डेढ़ दशक से उप्र भ्रष्टाचार में जकड़ा हुआ हैं। अब भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक जरूरी है। उप्र में भाजपा की सरकार बनी तो हरियाणा की तरह यहां भी भ्रष्टाचार समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गन्ना किसानों को 14 दिन में भुगतान हो रहा है। उप्र में भाजपा की सरकार बनने पर गन्ना किसानों की समस्या समाप्त होगी। उप्र से बड़े पैमाने पर पापुलर की लकड़ी हरियाणा जाती है। यदि किसानों को कम रेट मिल रहा है तो इसके लिए उनकी सरकार नहीं बल्कि औद्योगिक इकाइयां जिम्मेदार है। यदि उप्र में लकड़ी बेस इकाइयां स्थापित हो तो किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा पर उप्र सरकार ने ऐसा नहीं किया।

Related Articles

Back to top button