अयोध्या, उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद अयोध्या में रामलला का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन के लिये दोनों पाली अर्थात सुबह -शाम श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लग जाती हैं।
कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरने के बाद भक्तों को श्रीरामजन्मभूमि में प्रवेश मिलता है और उसके बाद परिसर में विराजमान रामलला का दर्शन करने के लिये रामभक्त वहां पहुंच पाते हैं।
अदालत के निर्णय से अब यहां जल्द ही भव्य राम मंदिर बन जायेगा और रामलला टेंट से निकलकर अपने महल में विराजमान होंगे।