अरब सागर में दिखी संदिग्ध नौका, मचा हड़कंप

boatमुंबई, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद महाराष्ट्र में मुंबई में समुद्री सीमा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस 24 घंटे पेट्रोलिंग कर रही है। मुंबई से 50 समुद्री मील दूर रायगढ जिला के पास अरब सागर में मछुआरों ने एक नाव में 10 संदिग्ध लोगों को देखा। तट रक्षक अधिकारियों ने बताया कि मछुआरों ने उन्हें इस संबंध में सूचना दी है। नाव में सवार 10 संदिग्ध लोगों ने मछुआरों से मुंबई का रास्ता पूछा। उसमें सभी अज्ञात लोग थे। तटरक्षक इस संदिग्ध नाव को खोज रहे हैं। गौरतलब है कि 26/11 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले को ध्यान में रखते हुए तट रक्षक मछुआरों द्वारा देखी गई नाव को गंभीरता से खोज रहे हैं।

Related Articles

Back to top button