अरुणाचल- कांग्रेस के दो विधायक भाजपा में शामिल

bjp-congress-1467357055ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के तीन में से दो विधायक सोमवार को भाजपा में शामिल हो गये। इसके साथ ही 60 सदस्यीय सदन में पार्टी का एक विधायक रह गया है। राज्य विधानसभा सचिवालय ने खोनसा ईस्ट विधानसभा के विधायक वांगलिन सविन और गेब्रियल डेनवांग वानगशू (कानूबारी) का कांग्रेस से भाजपा में शामिल होना स्वीकार कर लिया और तदनुसार बुलेटिन में यह प्रकाशित किया गया। दोनों विधायकों ने 20 सितंबर 2015 को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था जिसे तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष नबाम रेबिका ने स्वीकार कर लिया था। हालांकि, विधायकों ने निर्णय को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी और कहा था कि उनका हस्ताक्षर रहस्यमय परिस्थिति में तत्कालीन मुख्यमंत्री नबाम तुकी ने ले लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button