मुम्बई, देश में बढ़ी जातीय हिंसा को लेकर बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. रणदीप ने उस तस्वीर के जरिए मुस्लिम, हिंदू, पंजाबी, दलित, जैन लोगों को एक कुछ सुझाव दिया है.
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, उसमें लिखा है कि ‘अगर आप मुस्लिम हैं और अचानक आपको लगने लगा है कि आप यहां असुरक्षित हैं जहां आप हजारों सालों से रह रहे हैं, वहां आप महफूज नहीं हैं. अगर आप दलित हैं और आपको लग रहा कि जिंदगी के हर मूमेंट पर आपको बेइज्जत किया जा रहा है. अगर आप हिंदू हैं और अचानक आपको महसूस हो रहा है कि हर तरफ गायों की हत्या की जा रही है.
अगर आप जैन हैं और अचानक आपको लगने लगा कि है कि आपको अपने धर्म के साथ समझौता करना पड़ रहा है, आपकी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है. अगर पंजाबी हैं और सोचते हैं कि पूरा यूथ ड्रग्स ले रहा है तो बस एक काम कीजिए.
सोशल मीडिया से दूर हो जाइए, न्यूज मत देखिए, धार्मिक मामलों पर की जाने वाली डिबेट्स से दूर रहिए. अपने चारों तरफ अपने उन दोस्तों को देखिए जो अलग कास्ट, कम्युनिटी और रिलीजन से आते हैं. और फिर आपको लगेगा कि आप दुनिया के सबसे अच्छे देश में रह रहे हैं.