अहमदाबाद विमान दुर्घटना में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की मृत्यु

अहमदाबाद, अहमदाबाद विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी मृत्यु हुयी है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री एवं गुजरत भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष सीआर पार्टिल ने श्री रुपाणी के मृत्यु की पुष्टि की है।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी एयर इंडिया के उस विमान में सवार थे जो गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन के लिये उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 230 यात्री, दो पायलट तथा चालाक दल के 10 अन्य सदस्य सवार थे।

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में एक यात्री जीवित बचा है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button