आगरा में झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

आगरा, उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार दोपहर के बाद एक घंटे की झमाझम बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दीं। शहर से बारिश का पानी निकल नहीं पाया जिससे भारी जल भराव हो गया है। सड़कों पर कई फीट पानी भर गया है जिससे वाहन फंस गए हैं। किला के पीछे यमुना के किनारे बनी सड़क के हालात बद से बदतर हो गए। रेलवे ब्रिज के नीचे कई फीट पानी भर गया।

दरअसल यमुना पानी से लबालब भरी है और अलर्ट के निशान पर है। आगरा शहर में बारिश के पानी की निकासी यमुना में होती है। जब यमुना पहले से खतरे के निशान के करीब है, लिहाजा बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है। यमुना किनारे रेलवे ब्रिज के नीचे पानी भर गया है। हालत ये हैं कि मोटर साइकिल आधी डूब गईं। कारें भी आधी डूब कर निकल गईं। कई वाहन फंस गए हैं जिससे किला के पीछे जाम लग गया। हालांकि नगर निगम ने दो पंपों के जरिए पानी निकालने के इंतजाम जरूर किए हैं लेकिन पानी इतना ज्यादा भर गया है कि दोनों पंप पानी को निकालने में कई घंटे लगे।

Related Articles

Back to top button