आगरा में यमुना खतरे के निशान के करीब

आगरा, ताज नगरी आगरा में यमुना नदी का जलस्तर सोमवार को खतरे के निशान के करीब पहुंचने से तटवर्ती इलाकों में रहने वालों की धड़कन बढ़ रहीं हैं।

यमुना के निचले और खासकर ग्रामीण इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है । ग्रामीण इलाकों पर प्रशासन अपनी नजर बनाए हुए हैं। हालांकि किसी भी परस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियां पहले से ही हैं।

जिला अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि यमुना का जल स्तर 151.29 मीटर तक पहुंच गया जबकि खतरे का निशान 151.40 है। हथिनी कुंड से पानी छोड़ा गया है जिसकी वजह से जल स्तर बढ़ गया है। पिछले दिनों में भी यमुना का जल स्तर बढ़ा था जिसको लेकर तैयारियां की गईं थी। अभी भी तैयारियां पूरी हैं और सभी प्रशासनिक अमले को अलर्ट रखा गया है। ग्रामीण इलाकों में लोगों से बोला गया है कि यमुना का बहाव काफी तेज है, लिहाजा नदी के अंदर न जाएं। अगर बाढ़ की स्थिति बनती है तो लोगों को शिफ्ट किया जाएगा लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही यमुना का जल स्तर कम हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button