आग लगने से प्रभावित दुकानदारों को मुख्यमंत्री ने दी आर्थिक सहायता

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर महानगर के रायगंज में 10 मार्च को दुकान में आग लगने से प्रभावित चार दुकानदारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से कुल 14 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक दिए गए।

गौरतलब है कि पिछले 10 मार्च को आग लगने की घटना में रायगंज के हरिश्चंद्र गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, युवराज गुप्ता और ब्रजेश मणि गुप्ता की दुकान और आवासीय क्षेत्र में व्यवासायिक और गृहस्थी से जुड़े सामान का नुकसान हुआ था।

प्रभावितों को संबल प्रदान करने के मुख्यमंत्री ने गुरुवार दोपहर बाद गोरखनाथ मंदिर स्थित बैठक कक्ष में उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से हरिश्चंद्र गुप्ता व अमित कुमार गुप्ता को 5.5 लाख रुपये और युवराज गुप्ता व ब्रजेश मणि गुप्ता को 2.2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

इस अवसर पर गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव व विधायक विपिन सिंह भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button