आज इन इलाकों में छाए रहेंगे बादल, बारिश की संभावना

नयी दिल्ली,  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 60 फीसदी दर्ज किया गया।

उन्होंने शाम में आकाश में बादल छाए रहने की संभावना जाहिर की है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘दोपहर में बादल छाए रहेंगे और उसके बाद गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।’’

उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button