आज इन इलाकों में हो सकती है बारिश….

नयी दिल्ली,  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसमान में आज सुबह बादल छाये रहे और शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दिन के दौरान बहुत हल्की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं और आसमान में आमतौर पर बादल छाये रहने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे नमी का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button