Breaking News

आज इन इलाको में आंधी-तूफान और भारी बारिश के साथ गिर सकते है ओले…..

नई दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू , उत्तर राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग.अलग हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान आंधी.तूफान के साथ ओले गिरने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक कोमोरिन क्षेत्र में 35.45 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने का अनुमान है इसलिए

कोमोरिन क्षेत्र के समुद्र में मछुआरों को प्रवेश नहीं करने की सलाह दी गयी है। रात का तापमान हिमाचल प्रदेशए मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सामान्य से अत्यधिक ऊपर रहा जबकि पश्चिम उत्तर प्रदेश ए उत्तराखंडए राजस्थानए पश्चिम मध्य प्रदेशए गुजरातए कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में तथा मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। अरुणाचल प्रदेशए असमए मेघालय ए हरियाणाए चंडीगढ़ए दिल्लीए पंजाबए तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम राजस्थानए पश्चिम मध्य प्रदेशए कोंकण और गोवा के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके और ओडिशा के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा जबकि बिहारए पूर्व मध्य प्रदेशए विदर्भए तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके और ओडिशा के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। देश के मैदानी इलाके में सबसे कम तापमान पूर्व मध्य प्रदेश के फुर्सतगंज में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब के अलग.अलग स्थानों पर बुधवार की सुबह घना कोहरा तथा उत्तर प्रदेश प्रदेशए दिल्ली और जम्मू कश्मीर के अलग अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा छाया रहा।

अमृतसर में 25 मीटरए बरेली में 200 मीटरए सफदरजंग और लखनऊ में 500 मीटर दृश्यता आज सुबह 08़ 30 बजे दर्ज की गयी।
पिछले 24 घंटे के दौरान जम्मू और कश्मीर के कई स्थानों पर तथा हिमाचल प्रदेश में अलग.थलग स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ छींटे पड़े। उत्तर प्रदेशए उत्तराखंडए हरियाणाए पंजाब और राजस्थान में मौसम शुष्क रहा।