Breaking News

आज मोदी की लखनऊ में रैली आज, दस लाख लोग होंगे शामिल

modi-moradabad_bjp-6-580x395लखनऊ , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिये भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाहए केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह तथा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री यहां डेरा डाले हैं।
मोदी की रैली में शामिल होने के लिये हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता यहां पहुंचना शुरू हो गये हैं। शहर के आसपास के इलाके पार्टी के झंडों, पोस्टरों और होर्डिंग से पट गये हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिये कडे प्रबन्ध किये गये हैं। रैली को सफल बनाने के लिये पार्टी ने तमाम इंतजाम किये हैं। यह रैली पहले 24 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर होने वाली थी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने रैली के मद्देनजर कल रमा बाई अंबेडकर मैदान पर भूमि पूजन किया था। श्री मौर्य ने श्यू बताया कि इस रैली में लगभग दस लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। यह प्रदेश में होने वाली रैलियों में सबसे बडी होगी। इस महारैली में प्रदेश के हर बूथ से कार्यकर्ता शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक लाख 47 हजार बूथ है। हर बूथ से आठ कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने के लिये कहा गया है। इस मेगा शो में व्यापारीए प्रोफेसर और कर्मचारी संगठनों के लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *