आज शाम तक कमजोर होगा चक्रवात वर्दा

cycolonनई दिल्ली,  नौसेना ने आज शक्तिशाली चक्रवात वर्दा के भारत के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ने की संभावना जताई है।नौसेना के जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि रविवार शाम तक इसकी तीव्रता बनी रहेगी। इसके बाद चक्रवात धीरे-धीरे कमजोर होना शुरू हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को ओर बढ़ते हुए चक्रवात के धीरे-धीरे कमजोर होने के साथ उत्तरी तमिलनाडु तट के समीप पहुंचने की संभावना है।नौसेना जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि है कि उच्च संभावना है कि चक्रवात वर्दा रविवार दोपहर तक चेन्नई और ओंगोल के बीच दक्षिण आंध्र तट को पार करते हुए उत्तरी तमिलनाडु तट से मिलेगा।

Related Articles

Back to top button