‘आप’ ने यूपी में किया सोशल मीडिया टीम का ऐलान

लखनऊ, उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को अपनी नई सोशल मीडिया टीम का एलान कर दिया।

पार्टी में लंबे समय से काम कर रहे विपिन पाठक को प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज,विकास तिवारी को प्रदेश सह सोशल मीडिया इंचार्ज बनाया गया है। इनके अलावा लखनऊ, आगरा, बरेली, देवीपाटन, वनारस गोरखपुर, प्रयागराज झांसी अलीगढ़ कानपुर, मुरादाबाद, चित्रकूट, मेरठ, आजमगढ़, सहारनपुर मंडल के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर के नामों की घोषणा की गई है।

पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में से पार्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म को और अधिक मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया की नई टीम तैयार की जिसमें एक दर्जन से अधिक आईटी प्रोफेशनल्स को नियुक्त किया गया है।

विपिन पाठक ने बताया कि सोशल मीडिया पर पार्टी को मजबूत बनाने पर हमारा फोकस है। सोशल मीडिया के जरिये ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पार्टी के नीतियाँ और कामों को पहुंचाना है।

Related Articles

Back to top button