आप पार्टी ने कहा हम पंजाब में प्रदर्शन से निराश

aapनई दिल्ली,  आम आदमी पार्टी  ने शनिवार को कहा कि वह पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से निराश है। हालांकि राज्य में मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरने को पार्टी ने एक उपलब्धि बताया। आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने कहा, हमें पंजाब में सरकार बनाने की उम्मीद थी। लेकिन हम नतीजों से निराश हैं।

आशुतोष ने कहा, राज्य विधानसभा चुनाव में एक नई पार्टी का दूसरे स्थान पर रहना भी हालांकि बड़ी बात है। इसे कम करके नहीं आंका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप नेताओं को आत्ममंथन करने की जरूरत है कि आखिर इस सीमावर्ती राज्य में सरकार बनाने की पार्टी की कोशिशों में कहां कमी रह गई?

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलती नजर आ रही है। पार्टी 23 सीटें जीतकर 54 पर आगे है, जबकि आप 10 सीटों पर जीत के साथ 11 पर आगे है। वहीं, अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी  गठबंधन एक सीट जीतने के साथ 16 पर आगे है।

Related Articles

Back to top button