आमिर ने शबाना आजमी को बर्थडे पर दिया स्पेशल गिफ्ट

aamir-shabana-1-180315मुंबई,  शबाना आजमी के लिए ये दिन बेहद खास रहा। इस जन्मदिन पर आमिर ने उन्हें बेहद स्पेशल गिफ्ट भी दिया। शबाना को बतौर बर्थडे गिफ्ट के आमिर ने दंगल दिखाई। दंगल देख शबाना बेहद खुश हुई और उन्होंने इसे बेस्ट बर्थडे गिफ्ट बताया।

शबाना ने  ट्वीट किया और आमिर, नितेश तिवारी, किरण राव को बधाई दी। बता दे ये फिल्म दंगल इस वर्ष क्रिसमस पर रिलीज होगी। फिल्म में आमिर पहलवान की भूमिका में नजर आएंगे। अपने कैरेक्टर को वास्तविक बनाने के लिए आमिर ने अपना वजन सौ किलोग्राम के लगभग कर लिया था।

Related Articles

Back to top button