आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

औरैया, उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अछल्दा इलाके में आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अछल्दा इलाके में सलेमपुर निवासी 40 वर्षीय सुखराम सिंह ने आर्थिक तंगी के चलते परेशान था। आज उसने गांव के बाहर अपने खेत में खड़े नीम के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि सुखराम के बेटे पुष्पेन्द्र ने बताया कि उसके पिता ने बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड के तहत पैसा लिया था। बैंक ने पैसा जमा करने के लिए छह सितम्बर को नोटिस भेजा था। बैंक ने पैसा जमा जल्द जमा करने को कहा था। इसके अलावा बेटी की शादी भी करनी है। इसी कारण वह परेशान थे। पुलिस छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button