आसमां पर अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी के बीच हाय हैलो,जमीन पर अटकलों का बाजार गर्म

लखनऊ, शारदीय नवरात्र के बाद उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंड लोगों को महसूस होने लगी है लेकिन कुछ ही महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति के गलियारों मे बढ़ती तपिश के बीच हर छोटी बड़ी घटना अटकलों काे हवा भी देने लगी है।

संयोगवश घटी एक ऐसी ही एक घटना ने शुक्रवार को सोशल मीडिया में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया। दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली से लखनऊ आ रही थीं। संयोग से उसी विमान में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सवार थे। दोनो के बीच औपाचारिक रूप से अभिवादन का आदान प्रदान हुआ कि इस बीच एक यात्री ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया और देखते ही देखते कांग्रेस और सपा कार्यालय के फोन की घंटी घनघनाने लगी।

अटकले लगनी लगी कि निकट भविष्य में सपा और कांग्रेस फिर एक मंच पर आकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनौती दे सकते है। ट्विटर,फेसबुक और व्हाट्सएप पर कुछ ही घंटों में फोटों के साथ हजारों प्रतिक्रियायें सामने आने लगी हैं।

सपा और कांग्रेस के बीच किसी भी तालमेल की संभावना से फिलहाल इंकार करते हुये सपा के एक वरिष्ठ नेता ने यूनीवार्ता से कहा कि एक ही उड़ान में दोनो नेताओं का सवार होना महज एक संयोग है। दोनो दलों के बीच तालमेल की

लगायी जा रही अटकलें निराधार है। दोनो दलों की विचारधारा अलग है। यह बात दीगर है कि दोनो बड़े चेहरे है और इसीलिये वे लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन गये। वैसे निजी जीवन में कई बार ऐसा संयोग बनता है जब नेता आपस में मिलते है और दुआ सलाम होती है लेेकिन इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है।

Related Articles

Back to top button