इंडिया एआई इंपैक्ट सम्मेलन में ‘सबसे बड़े प्रतिनिधिमंडल’ के साथ आएगा यूएसआईएसपीएफ

वाशिंगटन, अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) ने मंगलवार को घोषणा की कि वह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले इंडिया एआई इंपैक्ट सम्मेलन 2026 में अमेरिकी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) और वरिष्ठ प्रौद्योगिकी दिग्गजों के सबसे बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ हिस्सा लेगा।

यह सम्मेलन 16 से 20 फरवरी के बीच इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग के साथ आयोजित हो रहा है।
शिखर सम्मेलन में भागीदारी के तहत साझेदारी मंच ने बोर्ड एआई टास्क फोर्स को भी लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य एआई पारिस्थितिकी तंत्रों को मजबूत करना है। यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष जॉन चैंबर्स टास्क फोर्स का नेतृत्व करेंगे।

श्री चैंबर्स ने कहा, “जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, एआई का अर्थ अमेरिका और भारत है। इस टास्क फोर्स के माध्यम से, हम अपने देशों में लगभग दो अरब लोगों के लिए एआई के जिम्मेदार विकास और कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी में यूएसआईएसपीएफ के गहन ज्ञान का लाभ उठाएंगे। मुझे विश्वास है कि यह नयी टास्क फोर्स अमेरिका और भारत को इस क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करेगी और एआई, विश्वास और प्रतिस्पर्धी एआई पारिस्थितिकी तंत्रों पर वैश्विक बातचीत को आगे बढ़ाएगी।”

यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष और सीईओ डॉ. मुकेश अघी ने कहा, “अमेरिका-भारत साझेदारी एक भरोसेमंद ग्लोबल एआई इकोसिस्टम बनाने के लिए ज़रूरी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को ज़िम्मेदारी से, बड़े पैमाने पर और लोगों की सेवा में विकसित किया जाना चाहिए। यूएसआईएसपीएफ को इस साझे विज़न को हकीकत में बदलने के लिए सरकार और उद्योग के दिग्गजों को बुलाने पर गर्व है।”

यूएसआईएसपीएफ की भागीदारी भारत और अमेरिका में सम्मेलन से पहले हुई बैठक पर आधारित है, जिसमें एआई डिफ्यूजन, एआई संसाधनों लोकतंत्रीकरण, रक्षा अनुप्रयोग और वित्तीय सेवाओं पर बातचीत शामिल है।

Related Articles

Back to top button