इंदौर स्मार्ट सिटी को मिला सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी पुरस्कार

भोपाल, इंदौर स्मार्ट सिटी को स्मार्ट सिटीज़ इंडिया अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी का पुरस्कार प्राप्त हुआ।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार दिल्ली के प्रगति मैदान में 17 से 19 जनवरी तक आयोजित स्मार्ट सिटीज़ इंडिया एक्सपो के पुरस्कार समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया।

पुरस्कार इंदौर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांक सिंह और टीम ने ग्रहण किया। इंदौर स्मार्ट सिटी को स्वच्छता, नवाचार, अधोसंरचना विकास और परिवहन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

Related Articles

Back to top button