Breaking News

इस जिले में सड़क दुर्घटनाओं में पांच की मौत छह से अधिक गंभीर रूप से घायल

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के एक जिले मे सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की म़ृत्यु हो गई और छह से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए।  पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की म़ृत्यु हो गई और छह से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव ने  बताया कि मंगलवार रात खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मगहर कस्बे के निकट

दो ट्रकों की टक्कर हो गई।

इस हादसे दो लोगों की मृत्यु हो गई, उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

उन्होंने बताया कि दूसरी घटना भी इसी क्षेत्र में लखनऊ के कैसर बाग डिपो की मिनी बस सोनी होटल के पास खड़े सीमेंट लदे ट्रेलर से टकरा

गई। हादस इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई और छह से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला तथा एक बच्ची भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक की शिनाख्त ओमप्रकाश निवासी गाड़ीपुर मधुबनी जिला मोतिहारी (बिहार) के रूप में हुई है।

अन्य दो की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका है कि दोनों मृतक कण्डक्टर और चालक हैं।