इस युवक ने किया घोड़ी के साथ दुष्कर्म

नई दिल्ली, बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। करमपुर चौधरी गांव में एक युवक ने घोड़ी के साथ कुकर्म किया। घोड़ी मालकिन मौके पर पहुंची तो घटना का पता चला। वहीं, आरोपित भाग खड़ा हुआ। मालकिन ने घटना की तहरीर चौकी में दी है। मामले को सुलझाने के लिए पंचायत की जा रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका है।

इस मंदिर में मिली महिला की सिर कटी लाश, नरबलि की आशंका

एसी में रहने से होती है ये बीमारी,इन चीजों से भी बनाएं दूरी

इज्जतनगर के करमपुर चौधरी गांव में लाइन पार रहने वाली एक महिला के पास एक घोड़ी है जो तांगे में चलती है। घोड़ी का दो साल का बच्चा  है। घोड़ी घर के बाहर बंधी रहती है। महिला का कहना है कि 18 जून को गांव का एक 30 साल का युवक आया। जिसका उसके यहां आना-जाना है। उसने महिला से कहा कि घोड़ी को जंगल में घास चराना है तो महिला ने घोड़ी को उसे दे दिया। कुछ देर बाद महिला घोड़ी को पानी पिलाने के लिए जंगल में गई तो उसने देखा कि युवक घोड़ी के साथ कुकर्म कर रहा था।

अब ये लोग कर सकेंगे फ्री मे हवाई यात्रा….

अब यहां पर भी मिलेगा पेट्रोल-डीजल…

घोड़ी के दोनों पैर रस्सी से बांध रखे थे। महिला के गुस्से से चीखने पर युवक भाग खड़ा हुआ। महिला ने घोड़ी के पैर खोले और उसे घर लाई। यह बात गांव में आग की तरह फैल गई। इसके बाद बुधवार शाम को महिला ने चीता मोबाइल से शिकायत की तो उन्होंने चौकी जाने को कहा। गुरुवार को बैरियर वन चौकी पर उसने तहरीर दी। पुलिस ने दूसरे पक्ष को बुलाया। मुकदमा दर्ज करने के बजाय थाने में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। बताते हैं कि आरोपित की गांव में आम शोहरत अच्छी नहीं है। वह पहले भी इस तरह की घटनाएं कर चुका है।

ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर मोदी सरकार ने किया ये बड़ा बदलाव…

मोदी सरकार ने इन लोगो को दिया ये बड़ा तोहफा….

मोबाइल चोरी करना अब आसान नहीं,चोर को लगेगा जोर का ‘झटका’

इस तारीख से पहले नहीं खुलेंगे एक भी स्कूल…

अब पेड़-पौधों का मांस खाएंगे लोग, जानवर के मीट जैसा होगा स्वाद

कुत्ता समझकर पाल रही थी ये महिला,असल में निकला ये जानवर….

Related Articles

Back to top button