इस लिए रामगोपाल ने साझा की श्रीदेवी की पुरानी फोटो

shri deviमुंबई,  फिल्मकार रामगोपाल वर्मा ने अभिनेत्री श्रीदेवी की एक पुरानी फोटो साझा की है। यह फोटो अभिनेत्री की 1994 में आई तेलुगू रोमांचक फिल्म गोविंदा गोविंदा के सेट की है, जिसमें अक्कीनेनी नागार्जुन और श्रीदेवी मुख्य किरदार में हैं।

ट्वीट के जरिए इस फोटो को साझा करते हुए रामगोपाल ने लिखा, मैं, श्रीदेवी और बालाजी गोविंदा गोविंदा के शूट पर। यह सरकार-3 का गाना नहीं है। यह एक तेलुगू फिल्म का नाम है। गोविंदा गोविंदा फिल्म में श्रीदेवी का किरदार बेहद मजबूत था और इसमें परेश रावल और कोटी श्रीनिवासा राव भी मुख्य किरदार में नजर आए थे।

Related Articles

Back to top button