इस वरिष्ठ पत्रकार का हुआ निधन

पुणे,  वरिष्ठ खेल पत्रकार शशिकांत भागवत का आज यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह जानकारी उनके परिवार के सूत्रों ने दी।
भागवत की उम्र 61 वर्ष थी। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और पुत्री हैं।

परिवार के लोगों ने बताया कि भागवत कई वर्ष तक मराठी अखबार ‘सकाल’ से जुड़े रहे और उसी से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने पुणे श्रमिक पत्रकार संघ और पुणे पत्रकार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दीं।

Related Articles

Back to top button