ईंट भट्ठे पर पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत…

बलिया,उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रेवती क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दो सगे भाइयों की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बैरिया क्षेत्र के दयाछपरा गांव का महेश बंसफोर रेवती क्षेत्र के नारायण गढ़ में मनोज सिंह के ईंट भट्ठे पर परिवार के साथ रहता था।

बुधवार को उसके दो पोते निरहू (10) और पांच साल का लखन खेलते-खेलते ईंट भट्ठे के पानी भरे गड्ढे में गिर गए। जब तक दोनों को बाहर निकाला जाता उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

Related Articles

Back to top button