उत्तरकाशी की पुरोला तहसील क्षेत्र में भूकम्प के झटके

देहरादून, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद की पुरोला तहसील अंतर्गत, ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार मध्य रात्रि भूकम्प के हल्के झटके महसूस किए गए। इस दौरान, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

जनपद आपदा परिचालन केंद्र ने भारतीय मौसम विभाग के माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर शुक्रवार पूर्वाह्न बताया कि समय रात एक बजकर 42 मिनट पर तहसील पुरोला के ग्राम गुन्दियाटगांव एवं महरगांव क्षेत्रान्तर्गत, भूकम्प के हल्के झटके महसूस किये गये।

भूकम्प की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 2.1 दर्ज की गई। भूकम्प की गहराई सतह से पांच किलोमीटर नीचे और इसका केन्द्र ग्राम गुन्दियाटगांव एवं डोखरीयानी के मध्य स्यालुका में था।

प्राप्त सूचना के अनुसार, भूकम्प से वर्तमान तक किसी प्रकार के क्षति होने की सूचना प्राप्त नहीं हुयी है।

Related Articles

Back to top button