Breaking News

उत्तराखंड राज्य ने किया ये बड़ा काम….

देहरादून,उत्तराखंड राज्य की सरकार ने ये बड़ा काम किया है। गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने वाला उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है। विधानसभा में यह बिल पास हो गया है और अब इसे केंद्र के पास अप्रूवल के लिए बढ़ाया गया है। उत्तराखंड की पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने उत्तराखंड विधानसभा में बिल पेश किया था। उन्होंने कहा, ‘हम सभी गाय के महत्व से वाकिफ हैं। न सिर्फ भारत बल्कि दूसरे देशों में इसका सम्मान किया जाता है।

उन्होंने आगे कहा, ‘धार्मिक ग्रन्थों में भी, हमें गाय का उल्लेख मिलता है और कहा जाता है कि इसके शरीर 33 करोड़ देवताओं और देवताओं का वास होता है। वह कहती हैं कि अगर गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा मिल जाता है तो इनकी सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे ताकि गोवध बंद हो सके।’

उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा, कई लोगों के लिए यह जानवर कमाई का जरिया भी है और लोग जीविकोपार्जन के लिए इस पर निर्भर हैं। देहरादून के मेयर विनोद चंबोली समेत बीजेपी के कई नेताओं ने प्रस्ताव पर लोगों एकजुटता बढ़ाने के लिए प्रयास किया। उन्होंने कहा, ‘अब समय आ गया है कि गाय की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।’