उत्तर प्रदेश का विकास समाजवादी सरकार ने नहीं केन्द्र सरकार ने कियाः सुब्रत पाठक

BJPलखनऊ,  भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास समाजवादी सरकार ने नहीं, बल्कि केन्द्र सरकार ने किया। विकास के लिये प्रधानमंत्री ने यूपी को प्राथमिकता में रखा है। आज लखनऊ पहुंचे भाजयुमो के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत ने कहा कि प्रदेश में गांव-गांव गैस कनेक्शन पहुंचाने का काम केन्द्र सरकार ने किया है। गांव में माताएं व बहनें अब गैस चूल्हे पर खाना पका रही हैं। गांव विकास की ओर बढ़ रहा है।

अटल पेंशन योजना के हजारो लाभार्थी हैं और इसी तरह जनधन योजना में लाखों खाते खोले गये, जिससे गरीबों के भी खाते हो गये। सुब्रत पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने विकास के जो दावे किये, उन्हें पूरा नहीं कर सकी। भाजपा की केन्द्र में बैठी सरकार ने विकास के वायदे किये और उन्हें पूरा किया है। उत्तर प्रदेश का युवा आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा पूरे दम के साथ उतरेगी और इसमें एक-एक कार्यकर्ता लगकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनायेगा। बूथ स्तर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यकर्ता पूरी ताकत झोंकेगा।

Related Articles

Back to top button