उत्तर प्रदेश में 26 से फिर बदलेगा मौसम,बूंदाबांदी के आसार

लखनऊ, पिछले सप्ताह आंधी,ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को प्रभावित करने के बाद मौसम का मिजाज 26 मार्च से एक बार फिर तल्ख होने के आसार है।
मौसम विभाग ने 26 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है जबकि पूर्वी भाग में मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा। हालांकि 27 मार्च को दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं वर्षा और गरज-चमक की संभावना है।
28 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार है वहीं 29 मार्च को: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर वर्षा या बौछारें पड़ने का अनुमान है जबकि पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा। 30 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी दोनों क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
विभाग के अनुसार 27 मार्च को प्रदेश के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से विशेषकर 27 मार्च को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।





