उपचुनाव पर केजरीवाल बोले , लोग अब मोदी सरकार को चाहते हैं हटाना

नयी दिल्ली ,  उपचुनावों में भाजपा को मिली करारी हार के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि यह मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश को दर्शाता है।

आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि अब तक लोग पूछ रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकल्प कौन है लेकिन परिणाम बताता है कि वे अब उन्हें हटाना चाहते हैं।

उन्होंने ट्वीट किया , ‘‘ आज का परिणाम दर्शाता है कि मोदी सरकार के खिलाफ काफी गुस्सा है। अब तक लोग पूछ रहे थे कि विकल्प क्या है। आज लोग कह रहे हैं कि मोदी जी एक विकल्प नहीं हैं। पहले उन्हें हटाओ।

भाजपा को उत्तर प्रदेश में कैराना और महाराष्ट्र में भंडारा – गोंडिया लोकसभा उपचुनाव में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। हालांकि , पार्टी महाराष्ट्र में पालघर लोकसभा सीट जीतने में सफल रही।

Related Articles

Back to top button