Breaking News

उपमुख्यमंत्री सहारनपुर में कल करेंगे योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 23 जुलाई को सहारनपुर के शाकुम्भरी मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना करेगे।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां कहा कि श्री मौर्य कल जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। इस अवसर पर 80955.20 लाख रूपए लागत की 288 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

श्री मौर्य 11ः55 बजे सर्किट हाऊस सभागार में जिन 288 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उनमें नये मार्ग तथा सेतु निगम के कार्य शामिल है। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा तथा दोपहर 1ः05 बजे पत्रकारों के साथ वार्ता करेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य 23 जुलाई को प्रातः 11ः40 बजे सरकारी वायुयान से सरसावा हवाई पट्टी पर पहुंचेगे। इसके उपरांत 11ः55 बजे सर्किट हाऊस में लोक निर्माण, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम की 288 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। सर्किट हाऊस में विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा 1ः05 बजे प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे।

दोपहर 1ः15 बजे माॅ शाकुम्बरी देवी धाम मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना करेंगे। दोपहर 3ः00 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जनपद की जिन 288 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उनमें 335.964 कि.मी. लम्बाई में स्वीकृत 126 कार्य जिनकी स्वीकृत लागत 6455.50 लाख रूपए है। 59249.50 लाख रूपए की लागत से 487.466 कि.मी. लम्बाई में 137 नये मार्ग कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसी प्रकार 4260.13 लाख रूपए की लागत से 10 सेतु कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही सेतु निगम के 10990.87 लाख रूपए की लागत से बनने वाले 15 सेतु निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।