Breaking News

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे विश्व पर्यटन दिवस समारोह का उद्घाटन

नयी दिल्ली, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में विश्व पर्यटन दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव विजेताओं की घोषणा करेंगे।

पर्यटन मंत्रालय 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस-2024 मनाएगा, जिसका विषय ‘पर्यटन और शांति’ होगा।

इसमें विकास और वैश्विक सद्भाव को बढ़ावा देने में पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा।

समारोह में रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पर्यटन, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी समारोह में शामिल रहेंगे।

विश्व पर्यटन दिवस पहली बार 1980 में मनाया गया था।