उप्र के कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव की पत्नी का निधन

paras-nathजौनपुर, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव की पत्नी एवं ब्लाक प्रमुख श्रीमती हीरावती यादव का आज देर रात दिल का दौरा पडने से निधन हो गया। वह 63 वर्ष की थीं।
जौनपुर निवासी एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव की पत्नी श्रीमती हीरावती यादव जिले के बरसठी ब्लाक की प्रमुख थीं। रात लगभग साढे आठ बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा। परिजन जब तक डाक्टरों को बुलाते तब तक उनकी मृत्यु हो गयी।
पत्नी के आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर श्री यादव लखनऊ से जौनपुर के लिए रवाना हो गये। श्रीमती हीरावती यादव दूसरी बार बरसठी ब्लाक की निर्विरोध प्रमुख चुनी गईं थीं।

Related Articles

Back to top button