उप्र में बढ़ेगी उमस, चढ़ेगा पारा

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से गर्मी में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों के भीतर पुरवा हवाएं चलेंगी, जिससे उमस बढ़ेगी और तापमान में भी वृद्धि होगी। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि आने वाले दिनों में पुरवा हवाएं चलेंगी तथा गर्मी बढ़ेगी। पुरवा हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से लू का असर दिखना शुरू हो जाएगा।

लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुप्ता ने बताया कि पुरबा हवाएं गर्म होती हैं। इनमें आद्र्रता भी होती है। अभी जम्मू एवं कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनी हुई है, जबकि पुरवा हवाएं तेज गति से बढ़ रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री, बनारस का 22.4 डिग्री और झांसी का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button