उप मुख्यमंत्री ने कहा, हर नागरिक की समस्या का हो समयबद्ध समाधान

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि सरकार का दायित्व है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान समयबद्ध और न्यायपूर्ण ढंग से हो।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने सरकारी आवास, 7 कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में आमजन से सीधा संवाद किया। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य जनता की सेवा, जनता का सम्मान है। प्रत्येक समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्तर पर जनता को अनावश्यक परेशान न किया जाए और शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से हो।

जनता दर्शन में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पेंशन, आवास, सड़क, बिजली, रोजगार एवं सामाजिक कल्याण योजनाओं से संबंधित प्रकरण अधिक आए। सभी मामलों को संबंधित विभागों को तत्काल भेज दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान कई जरूरतमंदों को तुरंत राहत दिलाई गई। गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, वहीं गरीब व वंचित वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का भरोसा दिया गया।

Related Articles

Back to top button