उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सेना दिवस पर दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सेना दिवस पर सैनिकों और पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि राष्ट्र उनके साहस एवं निस्वार्थ सेवा के लिए हमेशा ऋणी रहेगा।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि भारतीय सेना का साधारण साहस, दृढ़ संकल्प और निस्वार्थ सेवा राष्ट्र की सुरक्षा और संप्रभुता की नींव है।

उन्होंने कहा, “सेना दिवस पर भारतीय सेवा के जवानों और पूर्व सैनिकों को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे पूर्व सैनिक राष्ट्र की बहुत मूल्यवान संपदा है जो रक्षा सेनाओं का मनोबल बनाए रखते हैं और समाज के कल्याण में योगदान करते हैं।

उनके योगदान का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। जय हिंद।”उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारत उनके असाधारण साहस और निस्वार्थ सेवा का आभारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button