Breaking News

एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद…

नोएडा, ग्रेटर नोएडा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा थाना क्षेत्र के साइड -5 के पास पुलिस को 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है।  उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।