एक बार फिर सोशल मीडिया पर बोल्ड अंदाज में सामने आईं प्रियंका

मुंबई, हॉलीवुड में भारत की सबसे बड़ी इंपोर्ट प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में दो इंटरनैश्नल मैग्जींस के लिए फोटोशूट कराए हैं। इस फोटोशूट में प्रियंका काफी बोल्ड लग रही हैं। प्रियंका की ये तस्वीरें सेबस्टियन किम ने क्लिक की है और स्टाइलिंग वनेसा टाउ ने की है।

बता दें कि हाल ही में प्रियंका गाला अवॉर्ड्स में नजर आईं। उन्होंने राल्फ लौरेन का डिजाइन किया गया एक ट्रेंच कोट गाउन पहना था। प्रियंका का ट्रेंच कोट काफी लंबा था। हर समय कोई ना कोई उनके ड्रेस को संभालता रहता।

Related Articles

Back to top button