एक ही परिवार के तीन शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी

आगरा,  उत्तर प्रदेश में आगरा के थाना न्यू आगरा के अंतर्गत लॉयर्स कॉलोनी में रविवार की सुबह एक घर में एक व्यक्ति और दादी-पोते के शव मिलने से सनसनी फैल गई।

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कमरे की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद आत्महत्या की गई है। यानि पिता ने बेटे और अपनी मां की हत्या की, फिर खुद जान दे दी।

पुलिस के अनुसार, तरुण उर्फ जॉली नामक युवक का शव पहली मंजिल पर फंदे पर लटका मिला, जबकि तरुण की मां ब्रजेश देवी और तरुण के 12 साल के बेटे कुशाग्र का शव ग्राउंड फ्लोर के अलग-अलग कमरे में मिला। रविवार सुबह पुलिस को इसकी जानकारी मिली।

पता चला है कि मृतक तरुण की पत्नी रजनी खाटू श्यामजी दर्शन करने गई थी। सुबह नौकरानी के आने पर घटना की जानकारी हुई। युवक के पिता मान सिंह की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसके पिता अधिवक्ता थे। पुलिस घटना के कारणों का पता करने में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button