एडमिरल करमबीर सिंह ने संभाला नौसेना प्रमुख का कार्यभार…

नयी दिल्ली , एडमिरल करमबीर सिंह ने  24वें नौसेना प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभाला। पूर्व नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने साउथ ब्लॉक में आयोजित समारोह में श्री सिंह को बैटन देकर कार्यभार सौंपा।

सशस्त्र बल न्यायाधिकरण (एएफटी) हालांकि अभी भी एडमिरल सिंह की नियुक्ति को रोक सकता है क्योंकि अंडमान एवं निकोबार कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने एडमिरल सिंह को नये नौसेना प्रमुख बनाये जाने के फैसले को चुनौती दी है, जिस पर एएफटी 17 जुलाई को सुनवाई करेगा। इससे पहले सैन्य न्यायाधिकरण ने 29 मई को श्री सिंह को नौसेना प्रमुख बनाये जाने के निर्णय के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि श्री लांबा 31 मई को नौसेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वह 2016 में नौसेना प्रमुख बने थे और इस पद पर उन्होंने तीन साल तक सेवा की।

Related Articles

Back to top button