एमी अवॉर्डस में प्रियंका ने बिखेरा जलवा

priyanka-chopra-at-oscar-awards-2016-red-carpet-1लॉस एंजिलिस,  एमी अवॉर्डस में पहली बार शिरकत कर रही शिफॉन से बना सुर्ख रंग का गाउन पहने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा। एक कंधे वाले प्लेन सुर्ख गाउन के साथ प्रियंका ने पोनीटेल बना रखी थी। 68वें एमी अवॉर्डस में पहुंची प्रियंका के इस कयामत ढाने वाले हुस्न पर फैशन क्षेत्र के आलोचक तो जैसे बिछ गए। उनका यह ड्रेस जैसन वू ने डिजाइन किया था। हिंदुस्तान की इस नाजनीन ने हीरे की एक अंगूठी और कानों में हीरे की छोटी झुमकियों के अलावा कोई जेवर नहीं पहना था। उन्होंने मेकअप तो हल्का ही रखा लेकिन उनके होठों पर लगी सुर्ख लाल लिपस्टिक ने पूरे हुस्न को एक अनूठा अंदाज दे दिया।

‘क्वांटिको’ की स्टार अभिनेत्री प्रियंका ने रेड कारपेट पर एक-एक लम्हे का लुत्फ उठाया। वह खुशी से पोज देती हुई, इठलाते हुए और बल खाते हुए अपने गाउन का एक-एक छोर दिखाती दिखीं। प्रियंका ने इस अवसर पर हॉलीवुड स्टार टॉम हिडलस्टन के साथ सीमित श्रृंखला, फिल्म या नाटक के निर्देशन के लिए दिया जाने वाला विशेष पुरस्कार भी दिया। यह पुरस्कार ‘द नाइट मैनेजर’ की निर्देशक सुसैन बीयर को दिया गया। इस साल की शुरूआत में प्रियंका ने एकेडमी अवॉर्डस में भी पुरस्कार दिया था।प्रियंका अभिनीत अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ का दूसरा सीजन 25 सितंबर से प्रसारित होना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button