Breaking News

एयर मार्शल एसबी देव ने संभाला नए उप वायुसेना प्रमुख का पदभार

marsal-s-bनई दिल्ली,  एयर मार्शल एसबी देव ने सोमवार को वायुसेना के उप प्रमुख का दिल्ली में वायुसेना के मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वह पश्चिमी वायु कमान के कमांडर थे। पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने अमर जवान ज्योति जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वायुसेना मुख्यालय में उनके आगमन पर उन्हें औपचारिक तौर पर एयर मार्शल गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

एयर मार्शल एसबी देव को 15 जून 1979 में भारतीय वायुसेना में एक लड़ाकू पायलट के रूप में कमीशन मिला था। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के छात्र रह चुके हैं। उनकी सराहनीय सेवा और असाधारण कर्मठता के चलते उन्हें राष्ट्रपति द्वारा परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, वायुसेना पदक, विशिष्ट सेवा पदक और एडीसी से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अंजना देव से शादी की है और उनका एक बेटा है जो भारतीय वायुसेना में लड़ाकू पायलट है। एयर मार्शल देव पढ़ने, रचनात्मक लेखन और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बेहद रुचि रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *