ऐतिहासिक पुराना किला में प्रदर्शित की जाएगी हड़प्पा, मोहनजोदाड़ो दौर की कलाकृतियां

नयी दिल्ली , दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला में दी सेन्ट्रल ऐन्टिक्वटी क्लेक्शन  प्रखंड को एक आधुनिक गैलरी में बदला जा रहा है जिसमें पहली बार हड़प्पा , मोहनजोदाड़ो , तक्षशिला और चन्हूदड़ो की कलाकृतियों और मिट्टी के बर्तनों को प्रदर्शनी में रखा जाएगा।

एक सरकारी बयान में कल बताया गया कि मध्य एशिया और भारतीय स्थल जैसे कि कालीबंगन , हस्तीनापुर , अरिकामेडु , तमलुक जैसे भारतीय स्थलों की कलाकृतियां भी यहां कला प्रदर्शनी में रखी जाएंगी।

बयान में बताया गया है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण  यहां संरक्षण और उन्नयन का काम कर रहा है। दो लाख से अधिक कलाकृतियों और बर्तनों को सीएसी की प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया जाएगा। बयान में बताया गया है कि पुराना किला के आसपास खाई वाले क्षेत्र को फिर से ठीक करने के लिए आवश्यक विकास कार्य शुरू किया गया है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button