ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड में पहला लाइव कंसर्ट करेंगे सलमान

salmanमुंबई, अभिनेता सलमान खान अपना पहला लाइव कंसर्ट ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में करेंगे। चॉकलेट रूम द्वारा आयोजित दा बैंग-द टूअर में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, बिपाशा बसु, प्रभु देवा, डेजी शाह, बादशाह और मनीष पॉल जैसे सितारे होंगे।

कंसर्ट अगले साल अप्रैल में होने की उम्मीद है। चॉकलेट रूम ऑस्ट्रेलिया के संचालक याजू वघेला ने एक बयान में कहा, सलमान बॉलीवुड के सबसे चहेते और पसंदीदा खान हैं। उनके पास दर्शकों को आकषिर्त करने का जादुई करिश्मा भी है। वह अपने अलग तरह के डांस और संवाद अदायगी के साथ पूरी तरह मनोरंजक हैं। उन्होंने कहा, हमें विश्वास है कि सलमान खान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगे।

Related Articles

Back to top button